गुरसरांय (झांसी)। दबंग ने दलित पति-पत्नी की मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक गुरसरांय थाना अंतर्गत मोहल्ला मातवाना कस्बा गुरसरांय जिला झांसी के रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र स्वर्गीय दान सिंह ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 6 जून 2025 को शाम 6:00 बजे जब मैं घर पर बैठा था तभी ट्रैक्टर व टैंकर निकला और छत से टकरा गया तो मैंने बोला कि देखकर चलाओ फिर वह चला गया कुछ समय बाद सचिन घोष पुत्र बल्लू का पुत्र आया और गली गलौज करने लगा जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुए मुझे पीटने लगा और मुझे लात घूसों से पीटा और उठाकर पटक दिया तभी मेरी पत्नी आई तो उसके साथ धक्का मुक्की की चमार शब्द का प्रयोग किया और धमकाया बोला गोली मार देंगे अगर कुछ बोला तो बेइज्जत कर देंगे। इस संबंध में पीड़ित प्रमोद कुमार की तहरीर पर गुरसरांय पुलिस ने धारा 115(2),352,351(3), 3(1) (द),3(1) (घ) मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चालू कर दी है।
