दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
झाँसी- जिले की शाहजहांपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी केशव कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना शाहजहांपुर पुलिस द्वारा यह सफलता हासिल की गई। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त पर थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि ध्वार माता मंदिर के पास ग्राम दासना में एक शातिर वाहन मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए संदिग्ध आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशान देही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ पीयूष, निवासी ग्राम शाहजहांपुर , थाना शाहजहांपुर जनपद झांसी बताया।
