एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद्र कुमार ने शासन की गाइडलाइन को किया साझा
गुरसरांय(झांसी)। थाना सभागार गुरसरांय में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी डॉक्टर अरविंद कुमार के मुख्य आतिथ्य और डिप्टी एसपी गरौठा असमा बकार की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय के संचालन में ईद-उल- अजहा बकरा ईद को लेकर शांति समिति की 4 जून बुधवार शाम मैराथन बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम सर्व समाज के लोग व्यापारी से लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बैठक में मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने डॉक्टर अरविंद्र कुमार ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अनुरोध किया कि ईद का त्यौहार पर सड़कों पर नमाज अदा न करें और उन्होंने शासन द्वारा दिए निर्देशों को साझा करते हुए पूरी तरह त्यौहार शांति व सदभाव के साथ मनाए जाने पर बल दिया। इस मौके पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीशचंद्र चौरसिया ने कहा कि गुरसरांय की सदियों से परंपरा रही है कि हम सभी लोग एक दूसरे के त्योहार मिल जुल कर मनाते हैं और यहां पर गंगा जामुनी तहजीब का ऐतिहासिक संगम रहा है जो पूरे प्रदेश में प्रेम सद्भावना की नजीर है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप लोग किसी भी समस्या के लिए थाने पर आकर 24 घंटे अपनी समस्या बता सकते हैं और मुझे भी हर समस्या के लिए कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यहां के लोगों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गुरसरांय के इतिहास को वास्तव में गौरवशाली बताया। और उपस्थित लोगों से पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए एक वृक्ष हर व्यक्ति को लगाने का संकल्प दिलाया जिस पर मौजूद लोगों ने उनके द्वारा वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण के लिए कामों को जानकारी साझा की और जल्द ही वृक्षारोपण का महाअभियान छेड़ने की बात कही। इस मौके पर रामनारायण पस्तोर,पेशे सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,इकराम खान,अवधेश प्रताप फौजी,गुलाबचंद्र जैन,आत्माराम फौजी,राघवेंद्र पटेल,रविन्द्र बरसैंया,नीतेश,राज ठाकुर आदि इस मौके पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
