गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय- मऊरानीपुर रोड के ग्राम राजापुर के समीप पंडवाहा से गुरसरांय की ओर आ रहा बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गुरसरांय अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 5 बजे एरच थाना क्षेत्र ग्राम शमशेरपुरा निवासी लाखन सिंह पुत्र बृजभान सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष बाइक से पंडवाहा से ग्राम बड़वार की ओर आ रहा था जैसे ही वह ग्राम राजापुर के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह गिर गया जिससे लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में लाखन सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विपिन बहादुर द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया एवं हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
