गुरसरांय(झांसी)। 13 मई मंगलवार को एक इंटर कॉलेज गुरसरांय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथि गणों ने सरस्वती पूजन किया विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 में आई ए एस,आईआरएस में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र रितिक आर्य एवं स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र कार्तिक अग्रवाल जिसका चयन अस्सिटेंट सेक्शन अधिकारी गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली मैं हुआ एवं 2025 बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल इंटरमीडिएट टॉप 10 लिस्ट में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष पटेल 95.33%,मुकेश पटेल 94% जनपद में चतुर्थ स्थान, अमर मिश्रा जनपद में छठवा स्थान 93.6%,कुमकुम एवं रिया सेन ने संयुक्त रूप से 92.6% अंक प्राप्त कर जनपद में दसवां स्थान प्राप्त कर जनपद एवं नगर का नाम रोशन किया एवं इंटरमीडिएट की प्रतिभा कुशवाहा,स्नेहा सिंह परिहार, सौम्या साहू,अंजू,जय सिंह, सौरभी,अनंत गुप्ता,प्रियांशी आदि छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय विद्यालय के अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन,प्रकाश चंद्र जैन मंत्री,उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन नुनार,योगेश जैन,प्रमोद जैन,अखिलेश पिपरैया आदि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि जीवन में कोई भी सफलता प्राप्त करना असंभव नहीं है आप लगन मेहनत से इंटरनेट मोबाइल आदि का सही उपयोग कर इसके द्वारा छात्र नई-नई जानकारियां प्राप्त कर अपनी तैयारी कर सकता है यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण रितिक आर्य ने अपने संबोधन में छात्रों से कभी निराश ना हो करके गुरुओं के माध्यम एवं पुस्तकों के माध्यम से मेहनत कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने की सीख दी है।अंत में प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित देवेश पालीवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गुरसरांय ने की प्रबंधन समिति ने पालीवाल का श्रीफल एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। संचालन प्रवक्ता रजनी चौहान ने किया। इस अवसर पर के आई सी के पूर्व प्रिंसिपल केके तिवारी,ओम प्रकाश शर्मा,अखिलेश पिपरैया डायरेक्टर राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय, समाजसेवी रमेश मौर्य,वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह,जयप्रकाश बरसैया,अखिलेश तिवारी,संदीप श्रीवास्तव,सार्थक नायक,संजू परिहार, सोम मिश्रा,कौशल किशोर,सुखदेव ब्यास,फूल सिंह परिहार,सरजू शरण पाठक,अरुण चतुर्वेदी उपस्थित रहे व समस्त पत्रकारों को बैच अलंकरण कर सम्मान किया गया।थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय को प्रबंधन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदीप,श्रुति,रविकांत पटेल, नूतन गौर,प्रवेश जैन,सोहनी पटेल,आशुतोष शर्मा,अभिलाषा, सुनीता,हेमलता,जानकी शरण आर्य गरौठा,अशोक अग्रवाल, निर्मल शर्मा,रमाकांत शर्मा, अवधेश पटेल,आईबी सिंह, आनंद पटेल,मंगल,रविंद्र अग्रवाल आदि स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे व कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।

रितिक आर्य ने कम उम्र में देश की संस्कृति परंपरा के लिए लिया संकल्प
गरौठा-गुरसरांय में साधारण विद्यालयों में शिक्षा देने के बाद उच्च शिक्षा के बाद दूसरे प्रयास में 2025 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बने रितिक आर्य का 13 मई को गुरसरांय मेें एक कॉलेज में जब सम्मान होना था और वह मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले मंच पर मौजूद गुरु जनों से लेकर सभी वरिष्ठजनों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उनके मन में जरा भी यह भाव नहीं था कि पहले वह छात्र थे आज आईएएस बने आधुनिकता सत्ता की चकाचौंध से दूर हटकर बुंदेलखंड की कर्मभूमि रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कार्य शैली पदचिन्हों पर चलते हुए रितिक आर्य ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की आईएएस हो या अन्य कोई और उसे पद और उच्च पद लेकिन मेरा संकल्प तब ही पूरा होगा जब हम एक बेहतर इंसान बनाकर लोगों की बेहतर इंसान बनकर लोगों की सेवा कर सकूँ इसको लेकर पूरे सदन को यह याद आ ही गया कि भारत देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया में प्राचीन संस्कृति परंपरा का निर्वाह आज भी हो रहा है और सत्ता पद से ऊपर मानवता इंसानियत एक अच्छे इंसान बनना है इस प्रकार अपनी प्रतिभा में भी रितिक आर्य ने प्रतिभा अभी लगातार खोजने निखारने के रूप में नई जिम्मेदारी निर्वाह करने का संकल्प लिया है इसको लेकर पूरे सदन ने तालियां बजाकर आईएएस चयनित रितिक आर्य को हृदय से सम्मानित किया।
मेधावी छात्राओं को शिक्षा में दिया जाएगा आर्थिक सहयोग
डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय ने डायरेक्टर अखिलेश पिपरैया ने प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में घोषणा की वह प्रतिभाशाली छात्राओं के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए कॉलेज में उच्च शिक्षा हेतु नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जावेगी और मेरा प्रयास होगा यूनिवर्सिटी में इस कॉलेज के छात्र टॉपर रहे और आगे बढ़ाने के लिए उन्हें निशुल्क कोचिंग व्यवस्था भी प्रदान की जावेगी यह घोषणा होते ही छात्राओं से लेकर मौजूद अभिभावकों को छात्राओं को शिक्षा दिलाने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
