समथर (झांसी)-जम्मू कश्मीर पहलगाम गांव में आतंकी हमले में पर्यटकों की निरशंस हत्या होने पर समथर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। उन्होंने पहलगाम गांव आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान का पुतला फूंका और नगर में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं शहीद हुए पर्यटक जबानो की दिवंगत आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। व शोक व्याप्त कर शासन आतंकियों मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की।इस मौके पर एन एस यू प्रदेश उपाध्यक्ष भरत व्यास, मेहराब ख़ां नगर अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद दुबे, राजवीर सिंह गुर्जर,शुभ परिहार,सौरव गुवरेले, अशोक नेता, इंद्रजीत यादव, कर्ण प्रिय गौतम अख्तर खान,असलम खान,भूरे इरशाद, मोहम्मद, नमन नीखरा,शालू कादरी, कार्तिक चौहान, रिंकू खान, अंकित वाल्मीकि, गोविंद सिंह श्रीवास, सुनील कुमार वांगरी,साहिल बाबा योगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
