गुरसरांय (झांसी)। एक महिला ने अपने ससुर और गांव के दबंगों पर उसके पति को मार डालने और षडयंत्र रचकर महिला को परेशान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्राम बासार थाना उल्दन जिला झांसी की रहने वाली भारती पत्नी धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा ने शिकायत संख्या 40016625009937 के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी शिकायती पत्र में बताया की मेरे पति धर्मेंद्र पुत्र ब्रजकिशोर को हमारे ही गांव के हमारे ससुर बृज बिहारी पुत्र रामप्यारे और इमाम खान और डिल्लो खान,जितेंद्र पुत्र पप्पू रजक व पप्पू पुत्र भरोसे व दो अज्ञात व्यक्तियों ने 18-10-2023 की शाम करीब 7:00 बजे जब मेरे पति ने अपने पिता बृज बिहारी से अपने बच्चों के इलाज के लिए पैसे मांगे तो शराब पी रहे बृज बिहारी और उक्त लोगों ने षड्यंत्र के तहत मेरे पति को जान से मार कर मेरे घर फैक दिया। इस संबंध में उसी समय प्रार्थीनी ने थाना उल्दन में प्रार्थना पत्र दिया किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई उल्टा प्रार्थीनी और उसके पिता को उक्त लोगों ने पुलिस से मिलकर झूठा फसाने की साजिश की गई और प्रार्थीनी को घर से उक्त लोगों ने निकाल दिया प्रार्थीनी अपनी 2 वर्ष के बच्चे के साथ दर-दर की न्याय के लिए ठोकरें खा रही है। कृपया मुकदमा दर्ज कराकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
