गुरसराय(झाँसी)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हर जगह जमकर विरोध हो रहा है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए 27 मासूम पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के विरोध में आतंकी हमले से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओ,विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोदी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।शुक्रवार 25 अप्रैल को पुतला दहन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने कहा कि आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देगी। सभी लोगो ने एक स्वर में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से आतंकवादियों को जवाब देने की मांग की है। वही इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,अवधेश सिंह परिहार फौजी,एडवोकेट सतीश चौरसिया,ललित पटेल,जितेंद्र कुशवाहा,विजय सिंह अस्ता, मुन्नी दाऊ,राकेश त्रिपाठी,छोटू अस्ता,प्रदीप कोठारी, रामनारायण पस्तोर,पुष्पेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।
