गरौठा झांसी कस्बा गरौठा के निवासी गरौठा तहसील में नायब नाजिर के पुत्र रितिक आर्य द्वारा यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने पर कस्बा गरौठा के स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल एवं नगर पंचायत गरौठा में सम्मान किया गया। रितिक ने हाई स्कूल की परीक्षा स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल के पास की थी। इंटर गुरसराय तथा ग्रेजुएशन मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय गरौठा से किया था। ऋतिक आर्य की इस उपलब्धि पर स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों द्वारा रितिक आर्या के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में रितिक आर्या कोअध्यापकों द्वारा फूलमाला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया। उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवा निरवृत्त शिक्षक शिवनारायण शर्मा ने कहा की अनुशासन में रहकर सच्ची लगन एवं मेहनत से तथा मन लगाकर पढ़ाई करने से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
गोविंद नारायण गुप्ता ने कहा मन से लगन से तथा पूरे आत्मविश्वास के साथपढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। दिलीप गुप्ता ,प्रमोद गुप्ता, प्रेमचंद सोनी ने भी मौजूद विद्यालय के बच्चों के समक्ष कहा अनुशासन में रहकर मोबाइल की दुनिया से दूर रहकर सच्चे मन एवं लगन से पढ़ाई करने से मंजिल अवश्य मिलती है। वहीं रितिक आर्या ने कहा कि मेरा शुरू से ही लक्ष्य था सिविल सर्विस में जाना मैंने शुरू से ही मेहनत लगन तथा सच्चे मन से पढ़ाई की जिसका परिणाम आप सबके सामने है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रयास में मुझे यह सफलता मिली अगर आदमी दृढ़ संकल्प तथा लगन से कोई भी कार्य करें उसे लक्ष्य जरूर मिलेगा। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता अध्यापकों एवं अपने मित्रों को दिया। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, विजय नायक, गोविंद नारायण गुप्ता, हरिशंकर नायक, फारुख खान, संतोष गुप्ता, मानवेंद्र सिंह ,अरविंद यादव ,सगीर खान आदि अध्यापक मौजूद रहे।
वहीं नगर पंचायत गरौठा में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मिश्रा एवं पार्षदों द्वारा रितिक आर्य तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा रितिक तिक आर्य को फूल माला पहनकर श्रीफल एवं सौल भेंट कर सम्मानित किया गया उनके पिता जान की बाबू एवं माता श्रीमती उषा देवी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि सच्ची लगन कड़ी मेहनत एवं कठोर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं रितिक आर्या
ने कहा कि द्ण इच्छा शक्ति , कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, एकाग्र मनसे पढ़ाई करने तथा भगवान पर भरोसा रखने से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक शिवलाल शर्मापार्षद भारती अग्रवाल, दृगपाल पटेल, दीपू गुप्ता, राजेंद्र अहिरवार, जगदीश सागर, राम मोहन द्विवेदी, गजेंद्र सिंह आनंद बाल्मिक, बृज किशोर मिश्रा , मदन मोहन, गजेंद्र बुंदेला, धीरू , पीर खान, मानवेंद्र सिंह, नागराज, छक्कन, दीपेंद्र, अजय अहिरवार, प्रेमचंद सोनी,संजय आर्या सहित बड़ी संख्या में लोगमौजूद रहे।
