योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। सोमवार की देर रात प्रदेश सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी बीच झांसी के डीएम अविनाश कुमार का भी तबादला हो गया है। अब वह गाजीपुर के डीएम होंगे। वहीं, उनकी जगह मृदुल चौधरी ने झांसी के डीएम के तौर पर मंगलवार समय करीब शाम 7 बजे कलेक्ट्रेट कोषागार पंहुचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया जो सरकार की प्राथमिकता है वहीं उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्या कुछ कहा झांसी के नए डीएम ने, देखिए सिर्फ पब्लिक एप पर..।।
Please follow and like us:
