गुरसरांय (झांसी)। मोटरसाइकिल से जा रही महिला को सड़क पर रोक कर दबंगों ने मारपीट कर अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें समीपस्थ ग्राम अतरौली थाना टौडी़फतेहपुर जिला झांसी की रहने वाली हेमलता पत्नी जगजीवन अहिरवार ने थाना टहरौली में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 5 अप्रैल 2025 को समय 11:30 बजे लगभग मैगांव तिगैला से आगे घुरैया के पास जब प्रार्थीया ग्राम के सबलराम पुत्र प्रगीलाल, अनिल पुत्र कुंजीलाल ने मोटरसाइकिल से आगे आकर मुझे मां बहिन की बुरी-बुरी गालियां दी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी मेरी मोटरसाइकिल मेरे गांव के हाकिम सिंह पुत्र ढड़कोले अहिरवार चला रहा था जिस पर मैं बैठी थी मुझे थापर मारी प्रार्थीया के प्रार्थना पत्र पर टहरौली पुलिस ने धारा 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन उक्त दबंग पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से लगातार पीड़ित महिला को आए दिन परेशान कर रहे हैं।
