गुरसरांय (झांसी)। जन्मदिन की पार्टी में गए युवक को दबंगों ने षडयंत्र रचकर जबरिया जहां जन्मदिन मनाया जा रहा था। वहां से उसे बुलाकर एकांत में खिरक पट्टी स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित अनिल पुत्र रामपाल निवासी ग्राम अस्ता थाना गुरसरांय झांसी ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 12 अप्रैल 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे गांव के ही सुखपाल के यहां जन्मदिन पार्टी में गया था जहां गांव के ही पांच लोगों ने षडयंत्र रचकर प्राथी को वहां से बुलाकर पास में ही बनीं खिरक पट्टी नामक स्थान पर ले जाकर बेरहमी से लाठी डंडों, लात घुसों से मार पीट कर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर गुरसरांय पुलिस द्वारा ग्राम अस्ता निवासी रिंकू ढीमर , किशोरी , हरिदास , कालका, बीरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तेज़ी से कार्रवाई चालू कर दी है।
