झाँसी।बुधवार दोपहर कोतवाली के गुदरी मोहल्ले में बंद कमरे से दंपति का शव बरामद हुआ। पति का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मध्य प्रदेश के दिनारा निवासी सोनू पुत्र रमेश पत्नी किरण के साथ गुदरी मोहल्ले में ससुराल में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। दोनों दादी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आज वापस आने पर दरवाजे बंद मिले। काफी कोशिश के बाद दरवाजे नहीं खुले तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों की मौत की जांच की जा रही है।
