समथर (झांसी)-रामनवमी के उपलक्ष्य में आज समथर में मंदिरों से लेकर घर घर में बड़े धूमधाम से श्री रामलला सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया। रामजन्म के उपरांत मंदिरों में कीर्तन मंडली कलाकारों ने भजन कीर्तन, बधाईयां,सोहरे प्रस्तुत किए। सीताराम नाम महाराज की धुन प्रस्तुत की। जिससे मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालु भक्त ईश्वर भक्ति में भावविभोर होकर खूब नाचे गाए। राजमंदिर, श्यामदासजी का मंदिर जानकी दुलारे , विहारीजू सरकार नई बस्ती, चित्रगुप्त मंदिर अवध नाथ सरकार वैदेही बल्लभ नगर के आदि मंदिरों में रामजन्म पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं साम पांच बजे से मां जगत परमेश्वरी शेरावाली के घरों में जबारे के घट खप्पर बोकर मां दरवार लगाकर नौ दिन की सेवा पूर्ण कर गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्तों ने मां के दरबार में जबारे चढ़ाये और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं अग्गा वाले हनुमान जी मंदिर के समीप धनुष धारी मंदिर, किले प्रांगण में स्थित बड़ी माता के मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर सहित कई मंदिरों में रामनवमी पर कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त मंदिर में राजेश श्रीवास्तव, के वी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, इंदू प्रकाश खरे, अरुण खरे राकेश खरे अरुण खरे राकेश खरे पुजारी अखिलेश श्रीवास्तव,उमेश श्रीवास्तव कायस्थ समाज के सभी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास से रामजन्म मनाया वहीं आरती कर जयकारा लगाया और मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों सहित प्रसादी पाई।एक तरफ रामजन्म पर भगवान राम के भव्य वाल स्वरूप दर्शन के लिए तांता लगा रहा तो वहीं मां शीतला माता, कामाख्या माता के मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों ने मां भवानी भव्य स्वरुपों और भगवान राम के वाल स्वरूप के दर्शन किए और उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और प्रसादी पाई।
