झाँसी- बीते दिन शुक्रवार की सुबह अचानक तेज हवा एवं गर्जना के साथ हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे मायूस हो गए पिछले कई वर्षो से किसान बेमौसम अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि की मार से उभर भी नहीं पाया कि अचानक शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी से सिमरधा,बंगरा निमगहना,खेरी,मथनिया, ढिवकई,आदि ग्रामों के किसानों ने बताया कि तेज आंधी एवं बूंदाबांदी से खेतों में कटी पड़ी चना एवं गेहूं की फसल की एक एक डाली बिखर जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।किसान ब्रजेंद्र शर्मा,बालकदास राजपूत,रामाधीन यादव,अंबरीश अग्रवाल,हरनाथ राजपूत,सुरेश तिवारी,शंकर राजपूत,प्रहलाद राजपूत,सूर्यप्रताप,नरेंद्र तिवारी भारत सिंह प्रधान मानवेंद्र सिंह यादव अंकित यादव रामेश्वर बाबूजी सुरेश अहिरवार आदि किसानो ने बीमा कंपनी द्वारा सर्वे कराकर बीमा राशि दिए जाने की मांग की।
