गुरसरांय(झाँसी)। 6 अप्रैल रविवार को रामनवमी के महापर्व पर पूरा नगर,बाजार सभी मंदिर मुख्य मार्ग भगवामय भय प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी की जगह जगह जयकारे और जगह जगह हजारों का जनसैलाब की लगभग 4 किलोमीटर की लंबी कतार भीड़ भरे जुलूस के बीच कई प्रकार की झाकियां और डीजे के बीच संतो की अगुवाई में पूरी तरह भक्तिमय भजनों,गीतों,संगीत के बीच नाचते हुए बूढ़े,जवान,बच्चे,महिलाएं सभी के सभी भक्तिरुपी महासंगम में डुबकी लगाते हुए अपनी तन मन धन की सुध भूलकर मस्त देखे गए। गुरसरांय नगर का नजारा लग रहा था आज अयोध्या की जगह गुरसरांय ही अयोध्या बन गया। और गुरसरांय के इतिहास में आज का दिन पिछले कई सालों का रामनवमी का रिकॉर्ड तोड़कर जिले में अपनी अलग ही पहचान बना डाली। नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के परकोटा मुहल्ले के हनुमान मन्दिर से हुआ। शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड,मोदी चौराहा,कटरा बाजार,पायगा,पटकाना,मातवाना होते हुए तालाब माता मन्दिर पर विराम हुई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया।शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा धूमधाम से बैंडबाजे संग निकाली गई। धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे।शोभायात्रा में भगवान श्री राम दरबार,भगवान श्री शिव,पंचमुुुखी हनुमान जी की झांकी,नौ देवियों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जागेश्वर धाम के संत जागेश्वर महाराज ने उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार रामदत्त,क्षेत्राधिकारी गरौठा राजेश कुमार राय,थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पाण्डेय,अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार,क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल,एडवोकेट सतीश चौरसिया,राघवेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
