झांसी के प्रेम नगर क्षेत्र से एक विशाल भगवा यात्रा का आयोजन रामनवमी के अवसर पर किया गया यह भगवा यात्रा हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री संतोष शाक्य के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का शुभारंभ गढ़िया फाटक स्थित हनुमान मंदिर से किया गया जहां सर्वप्रथम ध्वज पूजन और प्रेम नगर के प्रसिद्ध सभी मंदिरों के पुजारी को फूल मलाई पहनकर उनका स्वागत किया इसके बाद हजारों की संख्या में युवा डीजे की धुन पर जय श्री राम के उद्घोष करते हुए इस भगवा यात्रा में सम्मिलित हुए वही कार्यक्रम संयोजक संतोष शाक्य ने बताया कि युवाओं से देश धर्म और समाज की सेवा में अग्र रहने का उन्होंने आवाहन किया यात्रा का समापन सिद्ध बाबा की टोरिया गढ़िया गांव में किया गया
Please follow and like us:
