गुरसरांय (झांसी)। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय बंका पहाड़ी में मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम के तहत वार्षिक पुरुस्कार वितरण किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामस्वरूप घोष ने की। विशिष्ट अतिथि रूप में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पटेल प्रवक्ता, प्रांजल तिवारी,गोपाल अग्निहोत्री, शिवम शर्मा, एस,एम,सी,अध्यक्ष दीपक शिवहरे,उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक साजेन्द्र त्रिपाठी, यशपाल सिंह, सूरत सिंह, अशोक राजपूत,मानवेन्द्र राजपूत,देवेंद्र राजपूत, लखन लाल,सुरेन्द्र कुमार,श्रीमती कामिनी खरे,श्रीमती किरन खरे आदि लोग उपस्थित रहे। जिसमें कक्षा-8 व कक्षा-5 में प्रथम द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किये बच्चों को स्मृति चिन्ह व विशेष पुरूस्कार वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। तथा मेरा-गांव,,मेरा-विद्यालय के बारे में साजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम के अभिभावकों में विद्यालय के प्रति लगाव व प्रेम संवेदना जाग्रत करना है जिससे विद्यालय को ग्रामीणों के द्वारा सुरक्षा व संरक्षण मिल सके। तथा छात्र/छात्राओं को विद्यालय में अच्छा वातावरण मिल सके।प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने बच्चों को अच्छी मेहनत व परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। तथा जितेन्द्र पटेल ने बच्चों को गुरु के प्रति सम्मान व श्रध्दा तथा रेगुलरटी बनाये रखने को प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सूरत सिंह सर ने किया। अन्त में प्रधानाध्यापक साजेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बेज अलंकृत कर सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया।
