बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी) । डिप्टी एसपी गरौठा राजेश कुमार राय निर्देशन में थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने गुरसरांय पुलिस के साथ 6 मार्च को देर शाम होली पर्व और रमजान माह आदि को देखते हुए आज मुख्य सड़कों से लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक क्षेत्रों, शिक्षण संस्थाओं से लेकर बाजार मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस का फोकस शरारती तत्वों से लेकर शराब की दुकानों के पास जमावड़ा ना हो को लेकर रहा इस दौरान पुलिस को देख शराबी भागते नजर आए। वही पुलिस टीम मेला ग्राउंड में भी पहुंची जहां चप्पे-चप्पे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रही हालांकि कोई भी असामाजिक तत्व मौके पर नहीं मिला। इस दौरान पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,अशोक कुमार सिंह,कांस्टेबल कृष्ण मुरारी त्रिवेदी,आशीष कुमार तिवारी,कृष्णा चाहर,आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मोजूद रहा।
