बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
बरुआसागर(झांसी) शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर बाल संसद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला कुशवाहा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बरुआसागर रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। बाल संसद में नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छठवीं, सातवीं तथा आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बाल संसद में संसद की सामान्य कार्रवाई के दौरान श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात प्रश्न काल में विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष द्वारा प्रश्न पूछे गए एवं सत्ता पक्ष द्वारा जवाब दिए गए । इसी के साथ बाल संसद के दौरान महिला उच्च शिक्षा तथा सशक्तिकरण विधेयक – 2025 भी पारित किया गया।बच्चों ने संसद की कार्यवाही को बहुत उत्साहपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया । कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शशि राठौर एवं अनिल कुमार सिंह द्वारा प्राचार्य महोदय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम तैयार करवाया गया।प्राचार्य महोदय द्वारा बच्चों को बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों में नेतृत्व की क्षमता एवं उनमें निहित कौशल विकसित होते हैं।मंच संचालन श्रीमती शशि राठौर ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा आकाश चंद्र गुप्ता उपप्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक गण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
