बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 24 फरवरी शाम 7:20 बजे लगभग गुरसरांय से 4 किलोमीटर दूर गरौठा मार्ग पर बिरारी के पास ग्राम मडोरी थाना गुरसरांय निवासी 27 वर्षीय युवक राजकरण कोरी पुत्र दीनदयाल अपनी बुआ को बाइक पर बैठकर गरौठा से अपने घर मडोरी आ रहा था तब ही गुरसरांय की ओर से गरौठा जा रही एक युवक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर घाल दी उसी दौरान गरौठा से लौट रहे विधायक पुत्र राहुल राजपूत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की नजर इस घटना पर पड़ी उन्होंने साथियों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए जहां पर गुरसरांय से गरौठा जा रहे बाइक सवार नंदपाल पुत्र मुन्ना पाल निवासी ग्राम शीला थाना गरौठा की गुरसरांय अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई जबकि बुआ के साथ अपने गांव मडोरी जा रहे बाइक सवार युवक राजकरण की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है। इस घटना में गरौठा विधायक पुत्र राहुल राजपूत और उनके युवा भाजपा साथियों की सक्रियता से तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचकर और अस्पताल में भी हर संभव चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके के प्रयास की बड़ी संख्या में अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना की है।
