बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
झांसी । गत दिवस पंजाब नेशनल बैंक एवं डॉ रेड्डी फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एजुकेशन के तत्वाधान मे पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय झॅंासी मे स्वच्छ मुख – स्वस्थ मुख विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे झाँसी के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॅा0 राज कमल श्रीवास्तव ने दांतों एवं मुख की स्वच्छता, देखभाल, बिमारियों से बचाव एवं इलाज के बारे मे जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएनबी सर्किल हेड श्री राजीव बंसल डीजीएम ने की, विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्री डी0 के0 शषि एवं श्री मनीष राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रोहित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। अन्त मे पीएनबी के श्री मनीष राय एजीएम ने डॅा0 राज कमल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया एवं सभा मे उपस्थित सभी श्रोताओं का धन्यवाद किया।

