बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। युवाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में युवाओं को उनकी मर्जी के मुताबिक वह अपना कारोबार करके आत्मनिर्भर बन सके इसको लेकर 25 फरवरी मंगलवार को विकासखण्ड गुरसरांय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिन लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 45 युवाओं ने आवेदन किया था उनका साक्षात्कार लिया गया,पात्रता का सत्यापन किया गया। बैठक में पवन कुमार चौधरी अपर सांख्यिकीय अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह,एडीओ आईएसबी के एम विद्यार्थी,फूल सिंह जाटव डिस्ट्रिक मैनेजर डीआइसी, सरिता साहू कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में कई बैंकों प्रबंधकों मौजूद रहे। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह ने संक्षिप्त मुलाकात में मीडिया को बताया कि मेरा प्रयास है शासन की उक्त योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से मिल सके इसके लिए बैंक से लेकर उनके हर क्षेत्र में मदद करके मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का धरातल पर शत-प्रतिशत पालन हो इसके लिए बैंक और संबंधित विभाग के सभी अधिकारी टीमबध्य तरीके से काम करेंगे।
