बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)।नगर के प्रसिद्ध संगीतकार एवं मैहर घराने के संगीत गुरु पंडित परशुराम पाठक को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की संस्था पर्ल्स आफ बुंदेलखंड सम्मान 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकेश पांडेय एवं टीवी चैनल आज तक के पत्रकार सईद अंसारी द्वारा जनरल बिपिन रावत पार्क झांसी में बुंदेलखंड लिटरेचर फेस्टिवल के अंतर्गत दिया गया।इसके अलावा साहित्यकार अयोध्या प्रसाद कुमुद के निधन पर उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया गया।पुरुष्कार प्रदान करते हुए कुलपति डॉ मुकेश पाण्डेय ने कहा कि बुंदेलखंड की ऐसी विभूतियां जिन्होंने पूरे जीवन साधना करके संगीत एवं साहित्य में बुंदेलखंड के गौरव को बढ़ाया है संस्था उनको सम्मानित करते हुए गौरव कर रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फ़िल्म अभिनेत्री साधना सिंह एवं अनुष्का कौशिक एवं डॉ नीति शास्त्री उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राम सेवक अरजरिया ने की।इस मौके पर डॉ ब्रजेश दीक्षित,मनमोहन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
