बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय मैं 18 फरवरी 2025 को भारी मात्रा में लोहे का रखा कबाड़ गायब होने के मामले में आज 25 फरवरी सोमवार को जब मीडिया के लोगों ने दूरभाष पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय से पूछा कि उक्त संबंध में क्या चोरी का मामला दर्ज हुआ है के प्रति उत्तर में उन्होंने कहा मेरे बाहर होने के चलते इसमें कार्यवाही में विलंब हुआ है और जल्द ही लोहे कबाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराकर इस संबंध में कानूनी कार्यवाही की जावेगी बता दे यह मामला लगभग एक हफ्ते से काफी चर्चा में है और जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है दूसरी ओर लोहे का कबाड़ की चोरी करने वालों के हौसले बुलंद है इस पूरे मामले की अधिकारियों की जानकारी में भी आ गई है इसके बावजूद कार्रवाई मैं हीला हवाली होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में कई प्रकार की अनियमिताएं इस समय चर्चा में है और इनकी शिकायतें भी आम लोगों ने जिले से लेकर प्रदेश तक की है जो जांच के नाम पर विचाराधीन है जवकि लोहे चोरी कबाड़ का मामला 18 फरवरी दिन के 11:00 बजे लगभग का है और संलग्न फोटो ट्रैक्टर द्वारा लोहा कबाड़ ले जाने का जिंदा प्रमाण दे रहा है कि कहीं न कहीं इस मामले में विभाग की मौन सहमति है अब देखना है की लोहे चोरी मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कार्रवाई के नाम पर अगला एक्शन क्या होता है।
