बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कोंच/जालौन। देवगांव में मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले को लेकर एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को परमहंस मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहन पार्किंग के लिए सीओ कोंच डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी व थाना प्रभारी कैलिया राजीव कुमार को निर्देश दिए।
आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव में स्थित परमहंस मंदिर पर विशाल मेला लगता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने और भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते है। मेले से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने मंदिर परिसर सहित मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और मेले में आने वाले वाहनों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने थाना पुलिस को अरतकतत्वो पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए।
