बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के प्रकल्पों को समर्पित कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव में भंडारे के अवसर पर पहुँचे मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष भईया ने महोत्सव की सफलता के लिये जुटे रहे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुये सम्मानित किया तथा उपस्थित भक्तों को प्रसाद परोसा। भंडारे में हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने नावली सरकार प्रांगण में प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे के साथ कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव का हुआ समापन।12 फरवरी से 20 फरवरी तक चल रहे कुरैठा महोत्सव में श्री विष्णु महायज्ञ के साथ विश्व विख्यात परमपूज्यनीय डा. श्याम सुन्दर पाराशर जी ने क्षेत्रवासियो को श्री मद्भागवत कथा सुनाकर भाव विभोर कर दिया।सांस्कृतिक महोत्सव के समापन अवसर पर भंडारे में पहुंचकर डा. आशीष गौतम भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके द्वारा किये गये परिश्रम और परिणाम की प्रसंशा करते हुये कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने निजी कार्यो के साथ साथ सामाजिक एवं धार्मिक में भी सहभागिता करनी चाहिए। इससे समाज में समरसता एवं आपसी विश्वास को बढ़ावा मिलता है। वहीं अंचल के संयोजक डा. जगदीश सिंह चौहान ने कहा कि मिशन विगत वर्षों से सम्पूर्ण देश व विदेश में भी मिशन के क्रिया कलापों से लोगों में जागृति का काम कर रहा है। मिशन धर्म, शिक्षा, चिकित्सा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अग्रसर है। विशाल भंडारे में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। नावली सरकार प्रांगण में विशाल भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा।मिशन के संस्थापक डा. आशीष भैया का स्वागत करने वालों में अंचल के प्रभारी श्याम सुंदर यादव, अंचल के संयोजक डा. जगदीश सिंह चौहान,अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला संयोजक केशव सिंह परिहार, अरविन्द सिंह चौहान, हरपाल सिंह परमार, राजू धनौरा, चन्द्र भान सिंह ब्लाक प्रमुख बामौर, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, नितुल व्यास, सत्य प्रकाश तिवारी सिया, सुनील चौहान, देवेन्द्र सिंह राजू सेंगर, योगेश प्रताप सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, रामप्रकाश सिंह चौहान, अजय चौहान, अभिषेक प्रताप सिंह परिहार, अभय प्रताप सिंह, श्री राम विश्वकर्मा, पुल्ले दाऊ, रिंकू तोमर, हरनाथ सिंह तोमर, जितेन्द्र सिंह उर्फ राजू, निहाल सिंह, हरपाल सिंह, अरविन्द सिंह, देवेन्द्र सिंह, कल्लू तोमर, तेज प्रताप सिंह, कृष्णा तोमर, लालू मामा, देवेन्द्र सिंह गौर, कृपाल सिंह तोमर, जगपाल, दीपेन्द्र सिंह पुल्ले तोमर, मानवेन्द्र सिंह गौर, कृष्ण पाल ठेकेदार, चन्द्र भान सिंह ब्लाक प्रमुख बामौर, सूरज सिंह मुन्ना दद्दा, सूरज पाल, अन्नू यादव, अरविन्द कुमार, नरेंद्र सिंह फौजी सहित लोग शामिल रहे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
