बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। दवा देने वाला ही जहां बेदर्द हो तो साहब सुनिए मरीज को कैसे आराम मिले ऊपर से दवा देने की बजाय मरीज के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना लग रहा है। गुरसरांय सरकारी अस्पताल में सरकार और जनता के साथ मजाक बनाकर मरीजों को परेशान किया जा रहा है यह वाक्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में तैनात फार्मासिस्ट वीरेंद्र यादव का है कि वह आए दिन मरीजों को दवा स्टॉक में होने के बाद भी नहीं देते हैं तो दूसरी ओर मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है इस संबंध में 21 फरवरी शुक्रवार को एक पीड़ित ने अपनी समस्या सीएमओ झांसी को जहां फोन पर बताई वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है इसके पहले ग्राम ढिपकई के एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर दवा न देने के साथ-साथ अभद्रता की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी बावजूद इसके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गुरसरांय सरकारी अस्पताल में बड़े पैमाने पर चल रहे गड़बड़ झाला की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न करना लग रहा है नीचे से लेकर ऊपर तक स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन से इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Please follow and like us:
