बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध जुआ/सट्टा पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई श्री राधेश्याम वर्मा द्वारा गठित की गई उ0नि0 अंकित यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के खनिज बैरियर के पास थाना कबरई जनपद महोबा से सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1.सत्यप्रकाश पुत्र प्रहलाद उम्र करीब 28 वर्ष 2.मनोज पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 26 वर्ष 3.महेश पुत्र बच्चा उम्र करीब 30 वर्ष 4.दशरथ पुत्र बलदेव प्रसाद उम्र करीब 26 वर्ष 5.बलराम पुत्र साधू उम्र करीब 57 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरबई थाना कबरई जनपद महोबा को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से जामा तलाशी 450 रु0, माल फड़ 600 रु0 व 52 अदद ताश पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई।
Please follow and like us:
