बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर – जनपद ललितपुर में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित 24 संकुल स्तरीय संघों में से 05 संकुल स्तरीय संघों का चयन राज्य मुख्यालय लखनऊ से मॉडल संकुल स्तरीय संघ के रूप में किया गया। जिसके अन्तर्गत चयनित विकास मॉडल संकुल स्तरीय संघ,ललितपुर ग्रामीण विकासखण्ड – जखौरा के पदाधिकारी एवं सदस्यों का विजन एक, दो एवं तीन का प्रशिक्षण किया जा चुका है। मिशन निदेशक, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, लखनऊ के निर्देशानुसार विकास प्रेरणा मॉडल संकुल समिति, जखौरा के वार्षिक कार्ययोजना निर्माण हेतु तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 17.02. 2025 से 19.02.2025 तक जिला ग्राम्य विकास संस्थान, रोडा ललितपुर किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग कर रहे बलबीर सिंह, डी.आर.पी. के द्वारा प्रशिक्षण के उदेश्य, कलस्टर के अन्तर्गत गांव के विकास के संसाधनों की पहचान, कलस्टर से जुडे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित ग्राम संगठन स्तरीय वार्षिक कार्ययोजना निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। प्रशिक्षण में मुकेश कुमार, ब्लाक मिशन प्रबंधक, (एम.आई.एस) एन.आर.एल.एम विकासखण्ड-जखौरा, राधा नायक, प्रबंधक विकास संकुल स्तरीय संघ एवं गीता सहायक लेखाकार विकास संकुल स्तरीय संघ, ललितपुर ग्रामीण विकास खण्ड जखौरा के द्वारा के प्रतिभागियों के साथ वार्षिक कार्ययोजना निर्माण का अभ्यास किया गया। प्रशिक्षण के समापन के असवर पर एस. के. श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रशिक्षक जिला ग्राम्य विकास संस्थान रोडा ललितपुर, रवि आनन्द दुबे, जिला मिशन प्रबंधक, एन.आर.एल.एम ललितपुर एवं मुकेश कुमार, ब्लाक मिशन प्रबंधक, (एम.आई.एस) एन.आर.एल.एम विकासखण्ड-जखौरा, राजीब मिश्रा, ब्लाक मिशन प्रबंधक, (एस.एम.सी.बी) एन.आर.एल.एम विकासखण्ड–जखौरा उपस्थित हुये। इस अवसर पर रवि आनन्द दुबे, जिला मिशन प्रबंधक के द्वारा उपस्थित संकुल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशिक्षण के उपरान्त प्रत्येक ग्राम संगठन की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया, जिससे संकुल स्तरीय संघ की कार्ययोजना पूर्ण की जा सकें एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही अगामी आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों पर भी जानकारी दी गई। एस.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रशिक्षक जिला ग्राम्य विकास संस्थान रोडा ललितपुर, रवि आनन्द दुबे, जिला मिशन प्रबंधक, एन.आर.एल.एम ललितपुर एवं बलबीर सिंह, डी. आर. पी. के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
