बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर। एमएलए कप के सुपरलीग मैचों में रनों की बरसात से रोमांच बना हुआ है। तो दूसरी तरफ गेंदबाज भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। पहला मैच चौबयाना और बिरौरा के बीच खेला गया। जिसमें चौबयाना के 87 रनों का पीछा करते हुए बिरौरा ने 10 वें ओवर में ही मैच जीत लिया। राज पंडित ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में तुवन क्रिकेट क्लब के 150 रनों के बड़े लक्ष्य को पाने में पवा क्रिकेट क्लब नाकाम रही और 115 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच रहे सचिन टोंटे ने 16 रन भी बनाए और 4 विकेट भी लिए। तीसरा मैच बुंदेलखंड क्रिकेट क्लब और चांदमारी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें 9 गेंद बाकी रहते हुए 93 के सापेक्ष 99 रन बनाए और मैच जीत लिया। आदर्श ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाए और 5 विकेट भी लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। तीनों मैच के दौरान तीन चौके मारने वालों को 1100 का नकद पुरस्कार दिया गया, जो कि शिवम राजा, यशपाल, जीतेन्द्र ने जीता। बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले रवि कुशवाहा ने 300 रूपये का इनाम जीता।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया मैच के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ठ अतिथि नीरज पटेरिया मंडल अध्यक्ष तालबेहट, राजीव शुक्ला ब्यूरो अमर उजाला, राजेश सोनी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालबेहट, विजय मिश्रा, महेन्द्र सोनी, धर्मवीर कुशवाहा पार्षद, शैलेन्द्र रावत, जाहर सिंह जिलाध्यक्ष सहरिया समाज रहे। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उप सभापति श्रीकांत कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर सेन, इमरान मंसूरी, अजीत सिंह, मनोज जैन, शैलेश जैन, धर्मेन्द्र राजा, दीपक चौरसिया, राकेश त्रिवेदी, अरस्तू उपाध्याय, दीपक मिश्रा, दीपेश राय डब्बू, देशपत कुशवाहा, अनुराग कंचन, दीपक राठौर, पुरुषोत्तम कुशवाहा, चंद्रकांत कुशवाहा, करन कुशवाहा, सुजान कुशवाहा, राजू कुशवाहा, विशाल पंथ, पृथ्वी सिंह आदि उपस्थित रहे।
