बुन्देलखण्ड बुलेटिन न्यूज़
झाँसी-हमारे चैनल पर लगातार झांसी में संचालित हो रहे ट्रैवल्स बसों में सवारी की लगेज के साथ अन्य लगेज को लेकर जीएसटी एवं आरटीआई विभाग के टैक्स की चोरी करके माल लाया जा रहा था जिसकी खबर हमारे चैनल पर प्रकाशित करते ही विभाग के आला अधिकारी ऐक्शन में आये और ताबड़ तोड़ कार्रवाई शुरू करते हुए लाखो का जुर्माना ट्रेवल्स बालो से बसूला जिसमें शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा पैसेंजर बसों के द्वारा करयोग्य माल के परिवहन पर रोक लगाये जानें निर्देशों के अनुक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-2 (प्रर्वतन) श्री ए० के० सिंह के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त (प्रवर्तन) श्री मनीष श्रीवास्तव के द्वारा सचल दल इकाइयों की टीम बनाकर पैसेंजर बसों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए सघन जांच करायी गयी। होली के त्योहार के मद्देनजर बसों से माल के परिवहन की अधिक संभावना रहती है और इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश भी प्राप्त हुए हैं।
जांच के दौरान सहायक आयुक्त श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री अरविंद निषाद, श्रीमती कल्पना यादव, श्री हेमंत राय एवं श्री अमित कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। चैक किये गये 10 पैसेंजर बसों में 197 बिलों / ई वे बिलों से लगभग रू0 96.50 लाख मूल्य का घोषित माल पाया गया। इसके अतिरिक्त लगभग रू0 – 2.75 लाख का अघोषित माल भी पाया गया, जिस पर रू0 3.00 लाख अर्थदण्ड जमा कराया गया। जॉच में न्यू सहारा ट्रैवल्स, घोषी ब्रदर्स, जनता ट्रैवल्स, सनी सफर, समय शताब्दी ट्रैवल्स, कल्पना ट्रैवल्स, अशोक ट्रैवल्स, सफर एक्सप्रेस, वारसी ट्रैवल्स एवं श्री बालाजी ट्रैवल्स की पैसेंजर बसों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी है।
