बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर – पुलिस अधीक्षक मो० मुस्ताक ने गिरे और खोये हुये 131 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है जिनको मोबाइल स्वामियों को बापिस कर मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से कुल-131 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगो ने ललितपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से दिया धन्यवाद। पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत। पुलिस अधीक्षक मो० मुस्ताक द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था । उक्त अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यो एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 131 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 23 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
