शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
थाना ओरछा रोड पुलिस को रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम टूरया नारायणपुरा मार्ग पर खेत के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की सूचना प्राप्त हुई। थाना ओरछा रोड पुलिस त्वरित कार्यवाही करते मौके पर पहुंची, खेत से एक महिला प्लास्टिक की बोरी लेकर आ रही थी। संदेह के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बोरी की तलाशी लेने पर गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 2 किलो कीमत करीब 35 हज़ार रुपए जप्त कर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रही महिला अरोपिया को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर उक्त गांजा उसके लड़के द्वारा विक्रय करने हेतु लाया गया था, बताया गया। अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त दोनो आरोपी
1. अभियुक्ता ममता कुशवाहा पत्नी स्व तुलसीदास निवासी ग्राम धमौरा एवं उसका लड़का
2. फरार आरोपी राकेश कुशवाहा पुत्र स्व तुलसीदास कुशवाहा निवासी ग्राम धमौरा
के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी राकेश कुशवाहा की तलाश की जा रही है, अभियुक्ता को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, उप निरीक्षक चंपा अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक महेंद्र यादव, राजेश यादव, राकेश, रविकांत, तरुण विश्वकर्मा, अशोक, आरक्षक गुलाब, सतपाल सिंह, भगवान दास की भूमिका रही।
