बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र की खराब सड़कों के पुनर्निंर्माण के लिए एक बार फिर शासन का ध्यान खींचा है. उन्होंने प्रमुख सचिव पीडब्लूडी राजेश चौहान से मुलाकात कर गरौठा विधान सभा क्षेत्र में जर्जर/खराब सड़कों की सूची सौंपी और इनके खराब होने के कारण एक बड़ी आबादी को हो रही परेशानी की जानकारी दी,विधायक राजपूत की डिमांड पर प्रमुख सचिव ने गढ़वई से ककरवई होते हुये गरौठा की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क की फाइल तलब कर इस पर फ़ौरन कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया.उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है. इसके साथ ही अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति लिए जाने की कार्रवाई की बात कही है। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने क्षेत्र की कुछ सड़कों के खराब होने एवं उनके दोबारा निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल की है. कई नई सड़कों के निर्माण के लिए भी गरौठा विधायक लगातार शासन का ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग की थी. इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही में भी सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया. इसी के साथ वह उच्च अधिकारियों का ध्यान भी खींचते रहे हैं. मंगलवार को भी विधायक जवाहर राजपूत ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग राजेश चौहान से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के खराब होने और उन्हें सही कराए जाने के लिए पत्र सौंपा. इन सड़कों में गड़वई से ककरवई होते हुये गरौठा की ओर जाने वाली सड़क को काफी जर्जर बताया. इस सड़क के दोबारा निर्माण के लिए पत्र सौंपा। इस पर प्रमुख सचिव ने बताया की इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति हो गई है और इस पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सड़कों का जिक्र करते हुए गरौठा विधायक ने बताया कि मोंठ ब्लाक में मोंठ भाण्डेर सड़क के तीन किमी से भरोसा-छापार-पुलगाना से निकली है.भरोसा छापार-पुलगाना व जेरा तक प्रधानमंत्री सड़क बनी है, लेकिन
जेरा से 1.5-2 कि०मी० पूर्व तक सड़क नहीं बनी है. यह प्रधानमंत्री सड़क की छूटी हुयी कड़ी का भाग है, जिससे जेरा गांव वालों का सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. यह कई साल से नहीं बनी है. इसके साथ ही बामौर ब्लाक के देवरी से प्रतापपुरा, ठरौं, धनौरा तक, धनौरा से ककरवई, धमनौड़ से ककरवई, खरवांच से ककरवई, बरमाइन से ककरवई तक लोहागढ़ से सेरसा तक सड़क मार्ग भी अत्यंत छतिग्रस्त है. गरौठा विधायक ने कहा कि यह सड़के अत्यंत ही खराब हैं. इन सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है. यहां एम्बुलेंस तक चलना मुश्किल है. इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाना जरूरी है. विधायक के पत्र के बाद प्रमुख सचिव पीडब्लूडी राजेश चौहान ने बताया है कि गढ़वई से ककरवई होते हुए गरौठा सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है और जल्द इसके निर्माण की कार्यवाही शुरू करेंगे.अन्य सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया के लिए वित्तीय स्वीकृति लेकर कार्य शुरू कराया जाएगा. प्रमुख सचिव ने कहा है कि जो भी सड़क जर्जर हैं उन्हें कार्ययोजना में शामिल कर मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
