बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई चैलेंज कप 2025 के तहत प्रथम लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर तीसरे दिन सेमीफाइनल में इंदौर ने कानपुर को पराजित किया।आज के मैच के उद्घाटन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अशोक राजपूत रहे।मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की।विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी,अखिलेश पिपरैया,पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा टॉस उछालकर टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।मंगलवार को इंदौर एवं कानपुर के मध्य मैच खेला गया।इंदौर की टीम ने टॉस जीतकर पहिले बल्लेबाजी की।उन्होंने कप्तान विक्रान्त भदौरिया के नेतृत्व में 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।वहीं कानपुर की टीम के कप्तान अंकुर के साथ 18 ओवर में 161 रनों पर सिमट कर रह गई।इंदौर के कप्तान विक्रांत भदौरिया का जबरजस्त मुकाबला देखने कॉलेज के प्रांगण में अपार जन सैलाव उमड़ पड़ा।मेन ऑफ द मैच विक्रान्त भदौरिया को कार्यक्रम के आयोजक प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार एवं सत्येंद्र सिंह राजा जी चौहान ने देकर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि इंदौर के विक्रान्त भदौरिया ने अंडर 19 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।उन्होंने 3 विकेट पर शानदार चौके छक्के लगाकर 59 रन बनाए।स्कोरर मंजेश रहे।कॉमेंट्री महेश कुशवाहा एवं जितेन्द्र पटेल ने की।
एम्पायर यादवेंद्र सिंह एवं मोहन रहे।
संचालन पार्षद गोंविन्द सिंह सिसोदिया ने किया।इस मौके पर हरीमोहन शर्मा ,लोचन सिंह,शिव कुमार तिवारी,भुवनेश अर्जरिया ,ऋषभ वशिष्ठ ,कुलदीप खरे ,कौशलेंद्र सिंह ,भरत राठौर, रामनारायण पस्तोर, मानसिंह परिहार ,सोनू बक्शी,प्रकाश दीक्षित ,अजय मौर्या ,राजू सोलंकी,मंकू पाठक,दीपू महाराज,मनीष बुधौलिया, हरिहर खैर,अमन खान,रिजवान, छोटू खान,सुनील यादव,रवि,अमन सेन,दीपक यादव, सुनील श्रीवास,हाकिम सिंह यादव,कैलाश कुशवाहा ,सुरजीत सिंह राजपूत, नरेंद्र कुमार, प्रेम नारायण यादव ,अशोक दीक्षित ,लखन गुप्ता ,रमाकांत मिश्रा ,कौशलेंद्र सिंह राजावत ,राकेश त्रिपाठी ,समेन्द्र प्रताप सिंह छोटा राजा ,भगवान सिंह ,रिजवान खान ,तौफीक खान ,अमन खान ,हर चरण ,जीतू महाराज ,मोनू यादव, दीपेंद्र परिहार डुमरई, लोचन सिंह परिहार ,मनीष दाऊ हेबतपुरा मौजूद रहे।
