बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । मध्य प्रदेश के छतरपुर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय बच्ची को उत्तर प्रदेश के महोबा में सकुशल बरामद कर लिया गया है। थाना श्रीनगर क्षेत्र में बिलरही तिराहा के पास लावारिस हालत में मिली मनीषा पुत्री छोटेलाल को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्ची मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बच्ची ने बताया कि वह घर से नाराज होकर अपनी नानी के घर श्रीनगर आई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी नानी अनीता पत्नी कालीचरन का पता लगाया, जो ग्राम भंडारा में रहती हैं। इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निकिता शुक्ला और महिला कांस्टेबल संगीता की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया गया, बल्कि ऑपरेशन मुस्कान की सफलता ने एक परिवार की खोई हुई खुशी भी वापस लौटा दी।
Please follow and like us:
