बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । महोबकंठ थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोप में नया मोड़ आया है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले को पूरी तरह से बेबुनियाद और षड्यंत्र करार दिया है। आरोपी की मां का कहना है कि उनके पुत्र का साला कुछ रुपए लेकर गया था। जब रुपयों की वापसी की मांग की गई तो पत्नी से विवाद हो गया। इसी विवाद में पत्नी ने अपने मायके से एक दर्जन लोगों को बुलाकर पति को मरवाया। जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया।
ग्रामीणों ने की जांच की मांग बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेता बालाजी सहित ग्रामीणों का आरोप है कि इसी रंजिश में साजिश के तहत पुत्री से पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर भी बिना जांच-पड़ताल के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में आरोपी पिता जेल में है। ग्राम प्रधान और बुदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एसपी को हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Please follow and like us:
