शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला भेरुजी छतरपुर
छतरपुर/कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों को एमपीबीएसई एप का जिला ई दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में सभी संलग्न कर्मचारियों को रूट मैपिंग, क्वेश्चन पेपर बंडल रिसीविंग, हैंडलिंग, डेस्टिनिंग, डेटा सबमिशन आदि का के बारे में बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति सहित जिला ई गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी, वरिष्ठ प्रशिक्षक हर्ष चतुर्वेदी, प्रशिक्षक नीरज बाजपैयी एवं शिक्षा विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
Please follow and like us:
