बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी-आज गोहांड ब्लाक के ग्राम-रिहुंटा अस्थायी गौशाला का निरीक्षण उपजिलाधिकारी सरीला विपिन कुमार शिवहरे किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सहित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। गौशाला में लगभग 110 गोवंश संरक्षित है। कुल 03 चरवाहे (गुटाला व काशीराम व संतराम) गायों को लेकर चराने गए हुए थे। एक चौकीदार राजू उपस्थित मिले। गौशाला स्थित भूसाघर बना हुआ पाया गया। गौशाला में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी। पानी की हौदी गंदी पायी गयी एवं समरसेबिल खराब पायी गयी। निरीक्षण के दौरान गौशाला मे सौर-ऊर्जा की लाइट लगी हुयी पायी गयी । गौशाला में स्थित भूसाघर खाली पाया गया। उसमे 1 बोरी पशुआहार पाया गया। उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पास में लगभग 600 मीटर की दूरी पर लगभग 150 कुन्तल भूसे का भंडारण है। तत्क्रम में संबंधितों को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र गौशाला स्थित भूसे घर को पूर्ण रूप से भर लें ताकि गोवंशों को भूसा खिलाने में असुविधा न हो। ग्राम पंचायत अधिकारी को कहा गया कि समर्सेबिल पम्प ठीक होने तक वैकल्पिक रूप से गोवंशों को टैंकर आदि से पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। गोशाला में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें।
