बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
गुरसरांय(झाँसी)। इस समय लोक निर्माण विभाग की गरौठा व टहरौली तहसील के क्षेत्र की सड़के पूरी तरह खस्ताहाल हो गई है और लोक निर्माण विभाग के जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के अफसरों को सारी जानकारियां होने के बाद भी सड़को की मरम्मत से लेकर सुधार तक प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का बजट आने के बावजूद सड़कों का सुधार न होना लग रहा है,कहीं न कहीं इस विभाग में आला अधिकारियों,ठेकेदारो की मिलीभगत के चलते साथ ही सत्ता के प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के चलते इस समय सड़कों के सुधार की दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,जिसका जिंदा उदाहरण जहां गुरसरांय से खिरियाघाट मोठ़ सड़क पूरी तरह मौके से गायब होकर दुर्घटनाओं का रास्ता बन गया है,और लोगों ने इस सड़क पर आवाजाही मजबूरन बंद कर दी है।इस सम्बन्ध में लग रहा है गरौठा-मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की भी प्रदेश मुख्यालय पर सुनी नहीं जा रही है,या फिर इसे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता कहा जाए कि इस सड़क के खराब होने से गरौठा विधानसभा क्षेत्र व मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई दर्जनों गांवों का आवागमन ठप्प हो गया है।आखिर करोड़ों रुपया मरम्मत के नाम पर आने वाला कहां चला गया है,

तो दूसरी ओर इस सड़क को चौड़ीकरण को भी समाचार लिखे जाने समय तक स्वीकृति नहीं दी गई है।कागजों में कुछ दिखा रहे हो लेकिन मौके पर सब गोलमाल है।इसी प्रकार झाँसी जिले के सबसे दूर ग्राम गढ़वई से ककरबई के साथ साथ धनौरा, ठर्रो,देवरी,घटियारी,ककरबई,खरवाँ च लोक निर्माण विभाग की सड़के पूरी तरह ध्वस्त होने से यहां पर लोगों को इमरजेन्सी में बाहर जाने दौरान सड़क खराब होने से इलाज कराने हेतु पहुंचने के पहले ही लोगों को जान गंवाना पड़ती है,इतनी गंभीर हालत होते हुए भी पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर जिला प्रशासन और शासन जनप्रतिनिधि पूरी तरह इस ओर से मुँह मोडे़ हुए हैं,इससे लग रहा है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है वही दूसरी ओर गुरसरांय से हुल्की माता मंदिर होते हुए हबूपुरा के आगे तक कई गांवों के लोगों को खराब सड़क होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं,तो इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में क्रेशर उद्योग से जुड़े कारोबारी सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व देने के बाद भी आवागमन का कोई भी मार्ग गरौठा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में सही नहीं है,तो टहरौली क्षेत्र की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है,और इस क्षेत्र की आडी़ सड़क से लेकर टहरौली बमनुवां सड़क की बदहाल स्थिति किसी को छुपी नहीं है,जबकि बुंदेलखंड में एकमात्र झांसी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा को दुबारा भारी मतों से विजयी बनाने का काम किया था बाबजूद इसके मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की सड़को की हालत बहुत खराब होने के चलते लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं,तो आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।सालों से जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में कोई पहल न करने से जनता की छवि जहां धूमिल हो रही है तो दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े काफी गहरी होना चर्चित है और ठेकेदारों से लेकर विभाग के अधिकारियों सत्ता के मठाधीशों के इर्द गिर्द संदेह की सुई घूमते नजर आ रही है।क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही कर आम जनता को राहत देने की पहल की है।
Please follow and like us:
