बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
हमीरपुर।जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी धनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने की।जिला स्तरीय समाधान दिवस होने के चलते फरियादियों की काफी संख्या देखी गई।
शनिवार को मौदहा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने की। इस मौके पर प्राप्त शिकायतों के समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को सुनने के बाद उनके निस्तारण के निर्देश दिए। हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में मौके पर जाकर संबंधित पक्षों से मिलकर उनकी बातों को अवश्य सुना जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत के निस्तारण के दौरान स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोकेशन सहित फोटोग्राफ भी लिए जाएं। इस दौरान कांशीराम कालोनियों में बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से रहने और नगरपालिका द्वारा बढाए गए गृह कर के साथ अवैध कब्जे सहित अन्य मामले छाए रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि एक शिकायत दूसरे समाधान दिवस के आने से पहले निस्तारित हो जाना चाहिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, सीएमओ डॉ गीतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, एसडीएम राजकुमार गुप्ता व सीओ विनीता पहल,सीएचसी अधीक्षक डा.रजत रंजन तिवारी तथा अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
