बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
राठ (हमीरपुर)। गोल्डन लायनेस क्लब प्रेरणा की अध्यक्ष अनीता कौशल की अध्यक्षता में कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई (1-8) में स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. शिवकुमार गुप्ता, डा० हेमलता गुप्ता, एवं डॉ० संदीप अग्रवाल, के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाएं वितरित की गई। डॉ० हेमलता द्वारा बच्चियों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। बताया कि इस उम्र में बच्चियों में आयरन की कमी होती है इसलिए सभी हरी सब्जियों का सेवन करे। कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष दीपाली आर्य, अल्पना गुप्ता, सारिका मिश्रा, संगीता अग्रवाल, अंजली गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक नीलम कौशल रहीं।
