बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर – शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में औद्योगिक आस्थान, बीघाखेत एवं औद्योगिक आस्थान, बार में अवस्थापना का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है आगामी दिनों में जनपद को दो औद्योगिक आस्थान और प्राप्त हो जायेगे। जिसमें जनपद के उद्यमियों को उद्योग लगाने हेतु नियमानुसार भूखण्ड आवंटित किये जाने की सम्भावना है। जिससे जनपद में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि वह अपना अवस्थापना सम्बन्धी कार्य समय पर पूर्ण करें। मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट को मॉडल औद्योगिक आस्थान विकसित किये जाने हेतु 7.00 करोड़ का प्रस्ताव निदेशालय, कानपुर को प्रेषित किया जा चुका है। आगामी समय में मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट में स्थापित इकाईयों को मूलभूत सुविधाये मुहैया सुगमता से होगी। जनपद में संचालित रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की गई जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बन्ध में प्रतिनिधि जिला अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक आवेदन पत्र स्वीकृत उपरान्त वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करे ताकि अधिक से अधिक लोगो को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकें। लखनपुरा तथा गढ़िया में विधुत आपूर्ति हेतु विधुत सुरक्षा निदेशालय से एन0ओ0सी0 प्राप्त करने हेतु विधुत विभाग को निर्देशित किया गया। स्टोन क्रेशर सिवनी खुर्द एवं औद्योगिक आस्थान, चन्देरा के लिये स्वंतत्र विधुत फीडर की स्थापना हेतु विधुत विभाग द्वारा आंगणन प्रस्ताव बिजनिस प्लान में शामिल कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है। पी0एम0 विश्वकर्मा योजनार्न्गत एस0एल0बी0सी0 से प्राप्त आवेदन पत्रों को निरन्तर डी0एफ0ओ0 कार्यालय कानपुर को प्रेषण की कार्यवाही की जायें। ’’अपर जिलाधिकारी(वि/रा0), द्वारा जनपद में औद्योगिकरण को बढ़ावा एवं उद्यमियोें की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाय।’’ उक्त बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सहायक आयुक्त खाद्य, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, ए0डी0ओ0 पंचायत, क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक, ललितपुर यू0पी0एस0आई0सी0 के प्रतिनिधि, श्री अनूप नामदेव, आई0टी0आई0 एवं अध्यक्ष स्मॉल स्केल इण्ड्रस्टीज श्री कमलेश सर्राफ, डिस्ट्रीक स्मॉल स्केल इण्ड्रस्टीज मुकेश परवार, प्रदीप कुमार जैन, नीतेश जैन, डा0 सुनील खजुरिया, ललितपुर, रवि शर्मा अपर सांख्यकीय अधिकारी, संजय सिंह यादव, सहायक प्रबन्धक, रवि कुमार बबेले, उद्यमी मित्र, बैठक का संचालन श्री अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। अपर जिलाधिकारी(वि/रा0), द्वारा जनपद में औद्योगिकरण को बढ़ावा एवं उद्यमियोें की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाय।बीघाखेत औद्योगिक आस्थान का निर्माण एवं दो नये औद्योगिक स्थानों के चयन से औद्योगिकरण की गति तीव्र होगी।
