बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। हर गरीब बेसहारा को सरकार की योजनाओं का पूरी तरह धरातल पर शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिले को लेकर 29 जनवरी बुधवार को बामौर विकासखण्ड के ग्राम मड़ोरी में पंचायत भवन में जनता की एक चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने जनता से सीधा संवाद किया और फिर पूछा कि किन-किन लोगों के पास आवास नहीं है इस पर कुछ वृद्ध महिलाओं ने आवास न होने की बात बताई जिस पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने विकास अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान और लेखपाल से ऐसे लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अभिलेखों की औपचारिकता पूरी कर पात्र लोगों को आवास मुहैया कराने को कहा तो वही आयुष्मान कार्ड सभी लोगों के हर कीमत पर बनवाए जाने की कार्रवाई को सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने असहाय बेसहारा लोगों को भारी संख्या में कंवल वितरण किए उन्होंने चौपाल में कहा की वह सरकार की हर योजनाओं को पात्र लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचे इसके लिए वह 24 घंटे सेवा में तत्पर है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने डिप्टी कलेक्टर गरौठा की तारीफ करते हुए कहा वह युवा होने के साथ-साथ ग्रामीण परिदृश्य से घुले मिले है जिससे गरीब किसान,मजदूर नौजवान के हर दर्द को अच्छी तरीके से जानते हैं और कम समय में उनकी गिनती अच्छे अधिकारियों में आती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान रमाकान्त पटेल के द्वारा गांव में मुक्ति धाम की जटिल समस्या को दूर करवाने की गांव बासियों की मांग को रखा जिस पर एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने अप्रैल माह में दस लाख रुपये देने की घोषणा की वही ग्राम प्रधान रमाकान्त पटेल ने प्रयागराज कुंभ मेला और महाकुंभ में अपनी ओर से गांव वासियों को नि:शुल्क कुंभ स्नान यात्रा ले जाने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह पटेल भडो़कर,लक्ष्मण सिंह, मदन गुप्ता,नरेंद्र पटेल,पुष्पेंद्र पटेल प्रधान गढ़वई,दीपू व्यास, लखन साहू,पुष्पेंद्र,रहीश,रामेश्वर बीडीसी,मन्नी सेठ,आत्माराम,अनुज पटेल,मनोज पटेल, लखनपाल,शशिकांत पटेल, प्रमोद कुमार रावत,उमेश फौजी,बृजपाल पटेल भदरवारा,नीलेश अग्रवाल लेखपाल सदर गुरसरांय सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष,ग्रामीण मौजूद रहे।
रमा आरपी निरंजन ने सिमरधा में स्वतंत्रता सेनानी प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन
बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश में गरौठा तहसील के ग्राम सिमरधा में सर्वाधिक बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान और जिनकी बदौलत आज भारतीय लोकतंत्र का अस्तित्व है उनकी यादगार में सिमरधा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रवेश द्वार का निर्माण कराकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान सिमरधा में आसपास दर्जनों गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
