बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। हमेशा हरि सेवा में समर्पित रहने वाले और हंसमुख स्वभाव के होने के चलते बाबूजी के नाम से पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध दीन दुखियों के दर्द को बांटने वाले हरिदास बाबूजी ने अपनी पूरी उम्र 95 वर्ष प्राप्त हरि के चरणों में हमेशा हमेशा के लिए विलीन हो गए। नगर के अध्यापक प्रमोद कुमार पटेल और राकेश पटेल पूर्व पार्षद के पिताजी हरिदास बाबूजी पिपरा वाले के निधन पर लोगों ने शोक जताया है। वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई एक शोक सभा में शोक संतृप्त परिवार के धैर्य धारण एवं दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में फूल सिंह परिहार,अशोक सेन,अखिलेश तिवारी सुट्टा,कौशल किशोर,शौकीन खान, सुनील जैन डीकु,आशुतोष गोस्वामी, सोम मिश्रा,संदीप श्रीवास्तव, सार्थक नायक, कुलदीप सिंह मोनू,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू की अध्यक्षता में नगर पालिका में एक श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें पूर्व पार्षद राकेश पटेल के पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई जिसमें प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार,लिपिक सोनू बख्शी,
गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया पार्षद,ऋषभ वशिष्ठ,भारत राठौर,दीपक यादव,राजू वाला,अतुल कुमार,टिंकू रमेश चंद,अज्जू मौर्या,कृपाराम कुशवाहा,गिरीश खरे,प्रकाश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
