रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। झाँसी जिले से लेकर पूरे बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश में समाजसेवा से लेकर धार्मिक कामों में तथा अखिल भारतीय गायत्री परिवार के माध्यम से 24 घंटे सेवा में समर्पित रहने पर गुरसरांय के गौरव एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया को अखिल विश्व शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में उरई जालौन में चल रहे विशाल 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ में उपस्थित हुए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पांड्या द्वारा गायत्री परिवार के एवं श्री राम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष समाज सेवी सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट को उत्कृष्ट कार्य करने एवं गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति देने के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे एवं गायत्री परिवार के विभिन्न ज़िलों से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे।
