रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। थाना क्षेत्र गुरसरांय अंतर्गत कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध शराब कारोबारी लहंगा ब्रांड शराब बेच रहे हैं,इससे बड़ी संख्या में जन-धन हानि होने से कई परिवार उजड़ चुके हैं,लेकिन शासन और जिला प्रशासन के सख्त अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी के आदेशों का गुरसरांय नगर में कोई असर नही पड़ रहा है,और कही न कही गुरसरांय पुलिस इस कारोबार में लिप्त है,आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन गुरसरांय-कुरैठा रोड स्थित मण्डी गेट नंबर दो के आगे मडो़री के पास कबूतरा जाति की महिलाएं अपनी बच्चियों से बोरी में शराब की थैलियां बेचते फोटो में देखी जा सकती हैं,तो वही पिछली 10 जनवरी को भी गुरसरांय-मऊ रोड़ स्थित मुक्ति धाम के पास यही कबूतरा जाति के लोग शराब बेचते देखे गए थे जहाँ कुछ दूरी पर शराब के नशे में एक युवक की मौत हो गयी थी जिसका शव गुरसरांय पुलिस ने पंचनामा भर मऊरानीपुर भेजा था बावजूद इसके गुरसरांय में अवैध शराब की बिक्री पुलिस द्वारा बंद न कराया जाना लग रहा है,बहुत बड़े हादसे को पुलिस स्वयं निमंत्रण दे रही हैं,इस संबंध में 11 जनवरी को प्रमुखता से समाचार भी अखबारों में छपा था,लेकिन जिला प्रशासन और शासन का गुरसरांय पुलिस को जरा भी खौफ नही है जिससे लगातार अवैध शराब बिक्री गुरसरांय कस्बा व क्षेत्र में जारी है,अब देखना है पुलिस के आला अधिकारी इस पर क्या एक्शन लेते हैं।
