रिपोर्ट -संजीव व्यास समथर
समथर (झांसी)-समथर क्षेत्र के ग्राम पिरोना में पाल समाज नव युवा कमेटी के लोगों ने भाजपा के नवनिर्वाचित बने मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल व जिला प्रतिनिधि अवधेश अग्रवाल उर्फ बल्लू सेट का पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर जोड़दार स्वागत किया। विशेष अतिथि में कमलेश दुवे व रामजी उर्फ मुन्ना दुवे उपस्थित रहे। भाजपा जिला प्रतिनिधि अवधेश अग्रवाल उर्फ मंडल अध्यक्ष ने सभी पाल समाज के भाईयों का आभार व्यक्त कर अपनी वांणी से संबोधित करते हुए कहा कि मैं सदेव आप सभी के साथ हूं। अपने नगर व ग्रामीण क्षेत्रवासियों की समस्याओं को हल करने का पूर्ण प्रयास करुंगा। और जनहित कार्यों में पूर्ण सहयोग करुंगा। इस मौके पर शिशुपाल सर( बड़ोखरी),सरनाम पाल,मोनू राजा,पालसाहब सिंह, मोती लाल,भगवत पाल, हरगोविंद पाल, रामहेत पाल, रविंद्र पाल,रवि पाल,संजेश पाल, प्रिंस पाल, गोविंद पाल आदि समाज के लोग उपस्थित रहे। रविंद्र पाल पिरोना ने समापन के बाद अतिथियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
