बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
बरुआसागर । के गौरव डॉक्टर पीके अग्रवाल रिटायर्ड आईएएस पूर्व मुख्य सचिव पश्चिम बंगाल के द्वारा स्वयं की लिखी पुस्तक एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र अंकुर अग्रवाल जो हिंदुस्तान की जाने वाली संस्था है एयरटेल में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर हैं उनके द्वारा पंडित राम सहाय शर्मा इंटर कॉलेज बरुआ सागर के प्रधानाचार्य डॉ राजीव शुक्ला जी एवं विद्यालय के सम्मानित शिक्षकों एवं कर्मचारी वी विद्यालय के अध्यनरत विद्यार्थियों को कई पुस्तकें भेंट की गई जिससे इस विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान संस्कार और आने वाले समय में परीक्षा की तैयारी कैसे की जाती है इन पुस्तकों के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती रहेगी डॉ पी अग्रवाल जी ने कहा कि आज में जिस मुकाम पर हूं वह इस कॉलेज की सरजमी है कि इस जमीन ने मुझे बहुत ऊंचाइयां प्रदान की है मैं इस जन्मभूमि पर साहित्य के क्षेत्र में हमेशा लिखता रहूंगा जिससे हमारे नगर का नाम रोशन होता रहेगा इस मौके पर विद्यालय के शिक्षको एवं प्रधानाचार्य जी डॉ राजीव शुक्ला द्वारा डॉक्टर पी के अग्रवाल जी का सम्मान किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया ।
